संवाददाता
देहरादून, 14 दिसंबर।
स्वास्थ मंत्री डा धन सिंह रावत का वाहन थलीसैंण पौड़ी से देहरादून आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ गाड़ी ucf चेयर मैन मातवर सिंह रावत जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी थे। सड़क पर पाला होने के चलते मंत्री का वाहन पलटने की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री