देहरादून
शराब पीने का शौक रखते हैं तो देहरादून के बार संचालक के द्वारा रखे गए बाउंसरों से पिटाई के लिए भी तैयार रहिए। बार संचालक ग्राहकों की पिटाई का पूरा प्रबंध करवा रहे हैं।। बार और पब का प्रचलन लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है जो राजधानी देहरादून की आबो हवा को खराब कर रहा है … लोग देहरादून से ही नहीं बल्कि आसपास के कई अन्य शहरों से भी यहां आते हैं … लेकिन यहां पर स्थित बार संचालक लोगों की पिटाई करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं… सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित रोमियो लैन बार का बताया जा रहा है जहां पर पार्टी करने गए युवाओं की मामूली कहा सुनी के बाद बार में मौजूद बाउंसरों ने किस कदर उनकी पिटाई की इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है यह वीडियो दिल दहला देने वाला है। बार संचालकों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून का भी खौफ नहीं है।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी