हरिद्वार
इन दिनों धर्मनगरी हरिद्वार में तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते आमजन का सड़क पर निकलना तो मुश्किल हो ही गया है आलम अब यह है कि जगह-जगह आग लगने की सूचनाएं भी मिलने लगी है जहां एक और हरिद्वार के कनखल के पास होटल के बाहर खड़ी एक कार में आग लग गई तो वहीं दूसरी और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास झाड़ियों में आग लग गई ।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर एक होटल के बाहर खड़ी कार अचानक धू-धू कर जलने लगी कार कारण में लगी अचानक आग से वहां अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद आग की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। जबतक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती कार काफी जल चुकी थी।
जानकारी देते हुए हरिद्वार के सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि एक कार खड़ी थी दोपहर के समय खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगते ही लोगों ने वहां रखे सामान व वाहनों को हटाया। तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। कार में आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री