लक्सर
लक्सर के अकोधा कला गांव में 20 वर्षीय विशाल नामक युवक को उसके ही रिश्ते के मामा रजनीश उर्फ राजू ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद से ही मामा फरार बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को अकोढा कलां गांव निवासी विशाल और उसके रिश्ते का मामा रजनीश ओसपुर गांव में विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे। बताया जा रहा है कि वहां दोनों मामा भांजे के बीच में कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद बाद दोनों मामा भांजे शाम को घर वापस लौट आए। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घर में आते ही रजनीश उर्फ राजू ने गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही विशाल नीचे गिर गया और घर में चीख-पुकार मच गई। गोली मारने के बाद मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामा भांजे में हुए झगड़े के बाद मामा ने भांजे को गोली मार दी। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। गोली मारकर भागने वाले रजनीश और राजू नाम के आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण