संवाददाता
देहरादून, 11 दिसंबर।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भास्कर ने कहा कि यदि प्रदेश की भाजपा सरकार सही मायनो में स्वर्गीय जनरल विपिन रावत को श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहती है तो सैन्य धाम उनके गांव पौड़ी गढ़वाल में द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गांव सैंण में बनाना चाहिए। जिससे कि उनके क्षेत्र का विकास भी हो सके।
कांग्रेस के नेता अनिल भास्कर ने कहा कि रणबांकुरो की भूमि उत्तराखण्ड के हजारों सपूतों ने देश की सुरक्षा के लिए शहादत दी है। जिसके बाद भाजपा सरकार ने प्रदेश में सैन्यधाम बनाने पर विचार किया यह फैसला स्वागत योग्य है। सैन्यमंत्री अपने हित साधने के लिए सैन्यधाम अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के गुनियाल गांव में बना रहे है क्योंकि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व सैनिको की अच्छी खासी संख्या है। जिसके बल पर चुनाव जीतना आसान है। कहा कि जनरल विपिन रावत प्रदेश के ही नहीं पूरे देश के हीरो हैं। जिन्होंने अपना सारा जीवन देश को सुरक्षित करने के लिए कुर्बान कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भास्कर ने कहा कि आज भी ब्लॉक द्वारीखाल से सैंण गांव की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। यहां मदनपुर धुल गांव तक सड़क बनी हुई है, लेकिन यहां से क़रीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी पर ही गांव सैंण तक पक्का मार्ग नहीं है। जोकि प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खेद का विषय है। उनकी शहादत के बाद अब राज्य सरकार को चाहिए कि वोटबैंक की राजनीति से उपर उठकर स्वर्गीय जनरल विपिन रावत के क्षेत्र में सैन्यधाम बनाए जिससे कि उस क्षेत्र का विकास हो सके।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री