संवाददाता
देहरादून, 09 अक्टूबर।
त्यौहारी सीजन और शादियों के लिए गहनों की खरीदारी को खास बनाने के लिए द ब्लिस ज्वैलरी हब ने दून में अपना नया शोरूम खोला है। यहां महिलाओं की पसंद को ध्यान में रऽते हुए फैशन ज्वैलरी का खास कलेक्शन पेश किया गया है।
न्यू कैंट रोड में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति पंवार ने ज्वैलरी शोरूम द ब्लिस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अपने तरह का एक एक्सक्लूसिव शोरूम है। जो हर आयु वर्ग की महिलाओं को लुभाएगी। शोरूम के उद्घाटन अवसर पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10 हजार की खरीद पर एक सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया गया।
शोरूम के स्वामी अनूप कुमार व व्यवसायिक प्रमुऽ कोमल पंखुड़ी ने बताया कि फैशन ज्वैलरी को पारम्परिक गोल्ड ज्वैलरी के विकल्प के तौर पर किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। यह बेहद लुभावने दामों में उपलब्ध है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री