देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माता मोहिनी जोशी से आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेशवासियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और माँ ही हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जिनसे हमें संस्कार, धैर्य, त्याग और करुणा की सीख मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माँ का स्नेह और समर्पण अतुलनीय होता है। उनका त्याग पूरे परिवार को मजबूती प्रदान करता है तथा जीवन के हर कठिन समय में माँ का आशीर्वाद संबल बनता है।
समाज और राष्ट्र निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, माँ केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि संस्कारित और सशक्त समाज की आधारशिला भी होती हैं।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री