देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैलारानी रावत के आकस्मिक निधन पर उनके राजपुर रोड़ स्थित आवास में पहुंचकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह अत्यंत दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री जोशी ने कहा कि शैलारानी रावत का निधन पार्टी, राजनीति और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बँधाया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं