
काशीपुर
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के कैफे में छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चारों युवतियां अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक मॉल में स्थित बादशाह कैफे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने टीम के साथ बादशाह कैफे में दबिश दी। वहां चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
पुलिस ने कैफे संचालक लालपुर कुंडा निवासी अयान उर्फ आशु समेत वहां मिले सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम भी मॉल में पहुंची। टीम ने सभी कैफे में जांच पड़ताल की।
इस दौरान अधिकतर कैफे संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। टीम प्रभारी बसंती ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।
बताया कि मॉल में 15 से अधिक कैफे बताए गए हैं। इन कैफों में गलत काम होने की शिकायत मिली है।
कैफे संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एएचटीयू प्रभारी की ओर से कैफे संचालक अयान उर्फ आशु, उसके पार्टनर कचनाल गुसांई निवासी इलियास, बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी सुहेल और जावेद, बागेश्वर निवासी भास्कर जोशी और भगतपुर मुरादाबाद निवासी विशाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धारा 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च