धर्मानद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमान सुबोध उनियाल, मंत्री, वन, भाषा और तकनीकी शिक्षा,उत्तराखंड सरकार के द्वारा महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत विशाल त्यागी को कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान ने कहा कि विशाल त्यागी के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं जिनकी समाज के विभिन्न मंचों पर प्रशंसा होती रही है।
सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से विद्वान प्राध्यापक और शोध छात्रों के साथ साथ स्थानीय
जनता,महाविद्यालय के छात्र छात्राएं ,शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री