देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। आज भी उत्तराखंड के लिए राहत भरा दिन रहा। आज लगातार चौथे दिन भी एक भी मरीज मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आज कुल 93 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
बता दें कि, अब तक उत्तराखंड में कुल 35 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक 7 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 1820 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 1452 मरीजो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 333 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण