देहरादून
बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के क्रम में आज दिनांक: 07-08-24 को कैंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रीदेव सुमन नगर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा उक्त कार्यवाही में ऐसे मकान मालिक जिनके द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया है के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 43 चालान कर 4,30,000/ रूपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
प्रदेश में सहसपुर के ढ़ाकी गांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ, प्रदेश में एक माह तक चलेगा खेत बचाओ अभियान, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले -खेत बचेगा तो देश बचेगा