मसूरी: जहां कोरोना को लेकर पूरा देश लॉक डाउन है, वहीं अफीम तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मामला थाना कैम्पटी का है। जहां कैम्पटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्रीकोट नैनबाग रोड पर खेराड गाँव के पास एक ब्रेज़ा कार की तलाशी ली, जिसमे अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि ये चारों अफीम हरियाणा से लेकर आ रहे थे।
वहीं कोविड-19 के जोनल इंचार्ज रविन्द्र यादव का कहना है कि, पुलिस ने सभी सीमाएं सिल की हुई है। इन लोगों ने विकास नगर तक का मेडिकल पास लिया था, लेकिन ये लोग किसी इंटीरियर रूट से यहां पहुंचे हैं।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील