देहरादून
दिनांक 07/07/2025 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खी बाग चौकी को सूचना प्राप्त हुयी की रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, पानी की टंकी के ऊपर चढ़ रखा था, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल टंकी की छत पर चढ़कर उक्त युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुये बामुश्किल पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामधन निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष बताया। युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आस पास के लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं