
देहरादून
केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छठे संस्करण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।जिससे विद्यालय के सभी छात्र शिक्षक एवं अभिभावक लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के कक्षा 11 वीं के छात्र मास्टर वेदांश यादव ने ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में देहरादून संभाग से भाग लिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेदांश के द्वारा बनाये गए चित्रों की सराहना की । इस अवसर पर उपायुक्त महोदया सुश्री मीनाक्षी जैन ,केन्द्रीय विद्यालय संगठन देहरादून सम्भाग एवम सहायक आयुक्त महोदया डॉ सुकृति रैवानी , विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मिक्की खुल्बे व समस्त विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की |

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री