
देहरादुन
रक्षा बंधन के पवित्र पावन पर्व पर — मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति कोटिया के नेतृत्व मे मातृशक्तियो ने वीर सैनिकों के माथे पर तिलक लगाया , उनकी आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बाँधा और मिठाई खिलाते हुए हर्षपूर्वक उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया | इस अवसर पर ज्योति कोटियाजी ने सभी सैनिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी दिनरात सुरक्षा हेतु सीमा पर तैनात रहते है इसीलिए हम अपने घरोंमें सुरक्षित है |सभी मातृशक्तियों ने सैनिक भाइयो के दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं |
इस कार्यक्रम में महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती कमली भट्टजी ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और फौजी भाइयों को राखी बाँधी |
इस मौके पर श्रीमती संध्या थापा श्रीमती निर्मला थापा, श्रीमती गीता पुरोहित, श्रीमती कल्पना गुरूंग ,श्रीमती नीरा थापा, श्रीमती सारिका खत्री , श्रीमती मीनाक्षी गुप्तानेभी सैनिक भाइयों को राखी बाँधी पूर्व सैनिकयकैप्टन डी०के०प्रधान , कै०विनोद के०सी० एवं कै०मीन बहादुर कार्की भी उपस्थित रहे |

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री