देहरादून
बीती रात हुई भारी बारिश से प्रदेश के नदी नालों का बढ़ा जलस्तर।
देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए कई युवक फंसे।
मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 युवक।
एसडीआरएफ की तत्परता ने बचाई पांचों युवकों की जान।
कल देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद ही एसटीआरएफ की टीम हो गई थी रवाना।
युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंसे थे युवक।
मालदेवता में नदी किनारे बैठकर पिकनिक मना रहे थे युवक।
अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए।
नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया गया।
सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पांचों युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया।
पांचों युवक देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण