संवाददाता
देहरादून, 11 दिसंबर।
डोभालवाला और बकराल वाला के बीच बन रहे पुल का मेयर सुनिल उनियाल गामा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पुल के निर्माणकर्ता संस्था से पुल के संबंध में विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने पुल निर्माण के उपयोग में लाई जा रही सामग्री एवं समयावधि पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य कर शीघ्र से शीघ्र पुल नव निर्माण के कार्यों को पूर्ण किया जाए, जिससे कि एक बड़ी आबादी को जोड़ने वाला यह पुल शीघ्र निर्मित होकर जनता को समर्पित किया जा सके। बीते कुछ समय पहले भारी बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील