
देहरादून
हरेला के शुभ अवसर पर प्राधिकरण के सचिव मोहन बर्निया के द्वारा समस्त प्राधिकरण परिवार के साथ लगभग 500 बृक्षों का बृक्षारोपण, सिटी पार्क/फारेस्ट पार्क , ग्राम नांगल, सहस्त्र धारा रोड, निकट हैलीपैड पर किया । पीपल , आवंला , नीम , अमलतास , बोटल ब्रश आदि प्रजाति के बृक्षों जिनकी ऊँचाई 5 से 6 फ़ीट थी का रोपण किया गया ।
प्राधिकरण के सचिव मोहन बर्निया ने
हरेला पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमने अपने भविष्य को संवारना होगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा । पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता का कार्य प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों पर ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही ।
उक्त कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजा अब्बास, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूँठा ,उद्यान अधिकारी ए आर जोशी, समस्त अधिशासी अभियंता , अनुसचिव अनुजा सिंह, सहायक अभियंता एवम अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण