मौसम विभाग की देहरादून में आज रात भारी बारिश की चेतावनी,समस्त तहसील कन्ट्रोल रूम, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ अलर्ट मोड़ पर

देहरादून

सचिवालय कन्ट्रोल रूम द्वारा अवगत कराया गया है कि मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा आज रात्रि देहरादून जनपद में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गयी है। अतः अलर्ट हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त तहसील कन्ट्रोल रूम तथा पुलिस विभाग को वायरलैस सेट के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। साथ ही एस0डी0आर0एफ0 को भी अवगत करा दिया गया है।

About Author

You may have missed

Share