पौड़ी, 17 जनवरी।
धुमाकोट पुलिस को आज कीनाथ बैंड, नैनीडांडा के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। कार में वीरेंद्र पुत्र सादर सिंह (उम्र 38 वर्ष), ग्राम सतखोलू, नैनीडांडा, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी सवार था। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा लाया गया।

पुलिस टीमः-
• थानाध्य दीपक तिवाड़ी
• उपनिरीक्षक अजय रमन
• आरक्षी संदीप सजवाल
• आरक्षी कृष्णानन्द रतूड़ी
• आरक्षी दीपक चन्द्र
• होमगार्ड श्रीपाल

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री