देहरादून
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर में कार्यरत दैनिक वेतन मज़दूरों द्वारा अपना वेतन बढ़ाये जाने के संबंध में पिछले कई वर्षों से माँग की जा रही थी। मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस समस्या का निराकरण कर दिया गया है और अब हजारो दैनिक वेतन मज़दूरों को इसका लाभ मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन को लगभग 2600 दैनिक मज़दूरो पर 37 लाख रूपये प्रतिमाह का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। श्रमिक, हेल्पर, चौकीदार की श्रेणी में 381 रुपए से बढ़कर 476 रुपये, वायरमैन, डाक वितरण, कुक की श्रेणी में ₹392 से बढ़कर ₹490, वाहन चालक, प्रयोगशाला सहायक की श्रेणी में 403 रुपए से बढ़कर ₹504, लिपिकीय कार्य करने वालों को 420 से बढ़कर 525, इसी प्रकार कनिष्ठ आश्रम सहायक, वरिष्ठ लेखाकार एवं अन्य श्रेणियां में ₹455 से बढ़कर ₹570 किया गया है।
वीरवार को पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात कर सभी दैनिक मज़दूरों की तरफ़ से कृषि मंत्री सहित सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से सभी के परिवारों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और सभी लोगो ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने वेतन वृद्धि के लिए कृषि मंत्री का विशेष आभार प्रकट किया।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी