खटीमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

More Stories
एसएसपी ने 10 इंस्पेक्टरों समेत 18 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए – मुख्य सचिव