देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर बाबा श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है।

More Stories
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों का दल 16 सितंबर को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर होगा रवाना, भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री