देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। अरीना को उनके परिश्रम का फल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री