मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का दायित्व संभाल रहे राकेश शुक्ला के साथ भेंट के दौरान स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में दोनों राज्यों के अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण माना गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भी उत्तराखंड के विकास एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2024 के हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की