देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

More Stories
महाराज ने फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच किया
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़* *मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता आई दून पुलिस की गिरफ्त में, 15 हजार ₹ की ईनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार