संवाददाता
चमोली, 1 अक्टूबर।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर जिले में एम-3 मॉडल की बीयू, सीयू और वीवीपैट की एफएलसी (फस्ट लेवल चैकिंग) का कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर वेयर हाउस में एफएलसी कार्यो का निरीक्षण किया।

आगामी विधान सभा निर्वाचन हेतु एम-3 मॉडल की 830 बीयू, 800 सीयू तथा 830 वीवीपैट मशीनें जिले को प्राप्त हुई है। हैदाराबाद ईसीआईएल के इंजीनियर्स द्वारा नोडल अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के देखरेख में इन मशीनों की फस्ट लेवल चैकिंग की जा रही है। वेयर हाउस से एफएलसी कार्यो की फोटो, वीडियोग्राफी के साथ सीधे वेबकॉस्टिंग की जा रही है। वेयरहाउस में मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। अभी तक 315 बीयू, 317 सीयू तथा 311 वीवीपैट की एफएलसी का कार्य पूरा हो चुका है। एफएलसी कार्यों के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, ईई अला दिया आदि मौजूद थे।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री