देहरादून
आज यूनियन द्वारा यूनियन के कानूनी सलाहकार विशाल बिरला को ओएनजीसी संविदा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि के पद पर मनोनीत किया गया,जितेन्द्र चौहान को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है एंव नये पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर मनोनित किया गया।
सभी पदाधिकारियों का यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार , महामंत्री धर्मपाल समस्त कार्यकारणी सदस्यों , पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत एवं अंभिनन्दन किया गया।

पदाधिकारियों के नाम:
1-सौरभ मेहता (संयुक्त महामंत्री)
2-फिरोज खान (संयुक्त महामंत्री)
3-सोहन सिंह बिष्ट (सह संगठन मंत्री)
4-मुकेश तोमर (कोषाध्यक्ष)
5-संजय थापा (सदस्य)
6-अशोक कुमार (सदस्य)

आज की बैठक इसलिए भी विशेष थी की आज की मीटिंग की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ से श्री गोबिंद सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में आहूत की गई।आज की मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई ।
कम्पनी का टेंडर खत्म होने सें पहले कई नई मांगों को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई। ताकि नया जब भी टेंडर हो तो कर्मचारियों को भविष्य मे किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पडे ।मेडिकल पॉलिसी को लेकर विशेष चर्चा हुई ।
साथियों मेडिकल पॉलिसी में काफी खामियाँ है जिन्हें अगले टेंडर में सही करने की मांग को लेकर भी चर्चा की गयी।35% बढ़ोतरी के विशेष में भी यूनियन द्वारा चर्चा करी गयीसाथियों अनेकों मुद्दों पर गहन चर्चा हुई जिसके पश्चात आगे आने वाले समय की रूप रेखा तैयार की गयी।
कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिये यूनियन हर मंच पर आकर लड़ाई लडने के लिये तैयार है।साथियों बी.एम.एस यूनियन विश्वास दिलाती है की कर्मचारियों के हितों के लिये जो भी कार्य होगा वो पूरी विश्वास और ईमानदारी के साथ किया हा करा जायेगा ।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री