
देहरादून
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने टपकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली, उन्नति की कामना भी की।
मंत्री डा. अग्रवाल ने जलाभिषेक कर कहा कि आज के दिन भगवान शंकर को जल और बेलपत्र चढ़ाने का बहुत महत्व है। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है, ऐसी मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखते हुए सच्चे मन से भगवान शंकर को पूजने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि भगवान शंकर सभी देवी-देवताओं में सबसे भोले है, भक्तों द्वारा सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर शीघ्र पूरी करते हैं, इसके चलते उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव को जगत का पालनहार कहा जाता है, जब समस्त सृष्टि के समय विपत्ति आती है तो भगवान शंकर उसका निदान करते है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले जहरीले विष को भगवान शंकर ने ही पीकर अपने गले में ही रोक दिया था, इस कारण उनका नाम नीलकंठ भी पड़ा।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि मनाने के पीछे का कारण यह भी है कि आज के दिन देवो के देव महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। जिसे शिवभक्त आज भी धूमधाम से मनाते हैं।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन