देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार समेत टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की।
मंत्री जोशी ने कहा महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सिकंदर सिंह, महंत कृष्णगिरी जी महाराज उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी