देहरादून
पांच गुना रॉयल्टी बढ़ाये जाने का विरोध शुरू हो गया है,इसी कड़ी में ठेकेदारों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए राजधानी में चल रहे विकास कार्यों को जबरन रुकवा दिया। देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष
गोविंद सिंह पुण्डीर का कहना था कि शासन द्वारा रोज नए नए नियम लाकर वसूली का धंधा बनाया जा रहा है जिसके चलते ठेकेदारों में आक्रोश है और आज सभी ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि पांच गुणा रॉयल्टी बढ़ाये जाने के तुगलकी फरमान को सरकार वापिस नही लेती तो प्रदेशभर के ठेकेदार एकजुट होकर आज से सभी छोटे बड़े विकास कार्यों को ठप्प कर देंगे।
ठेकेदार कल्याण समिति के सचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर कहना था कि ठेकेदार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक तक अपनी गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो पाई है।
वही ठेकेदारों की इस लड़ाई में अन्य ठेकेदारों ने अपना समर्थन दे दिया है और अपने अपने कार्यों को बंद कर दिया।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री