
गौरीकुण्ड
आज सांयकाल गौरीकुण्ड के समीप (गौरीकुण्ड बाजार से 50 मीटर आगे केदारनाथ की तरफ) ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से केदारनाथ धाम हेतु जाने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। ऐसे में इस स्थान पर केदारनाथ की तरफ वाले छोर पर वापस पहुंचे यात्री व घोड़ा खच्चर संचालक फंस गये थे और उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण दिक्कतें आ सकती थीं ऐसे में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था व प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से यहां पर गिरे मलबा-पत्थर के ऊपर से ही कच्चा मार्ग (पगडण्डी) तैयार कर यहां तक पहुंच चुके 80 यात्री, 136 घोड़ा-खच्चर संचालक व उनके घोड़े-खच्चरों को इस स्थान से पार कराते हुए उनके गन्तव्य के लिए भिजवाया गया है। साथ ही इस स्थल पर मार्ग बाधित होने की सूचना केदारनाथ सहित यात्रा के अन्य पैदल पड़ावों (लिंचोली, भीमबली, जंगलचट्टी) पर दी गयी है, ताकि वापस आ रहे यात्रियों को इन स्थलों पर रुकवाया जा सके।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन