देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था।

More Stories
महाराज ने फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच किया
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़* *मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता आई दून पुलिस की गिरफ्त में, 15 हजार ₹ की ईनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार