देहरादून
डॉ० आर० राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव द्वारा आज बताया गया कि स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड- 19 वैक्सीन (COVISHIELD ) की 90,500 डोज राज्य को प्राप्त हो गई है। भारत सरकार द्वारा प्राप्त वैक्सीन से प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति बढ़ेगी तथा सभी जिला चिकित्सा अधिकारियो को यह आदेश दे दिया गया है कि वह प्रदेश में टीकाकरण की गति में और तेजी लाये।
स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि भारत सरकार से प्राप्त वैक्सीन प्रदेश के सभी जनपदों में वितरित की जा चुकी है। जनपद अल्मोडा को 4100, बागेश्वर – 1800, चमोली-2400, चम्पावत 2000, देहरादून- 18900, हरिद्वार- 18400, नैनीताल-8500, पौड़ी गढ़वाल- 5000 पिथौरागढ-4000, रूद्रप्रयाग-1600, टिहरी गढ़वाल-3600, उधमसिंह नगर 18,400 एवं उत्तरकाशी- 1800 डोज वितरित की गई है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा यह अपेक्षा आमजन से की गई है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन किसी कारण छूट गया है यह जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों मे जाकर वैक्सीन लगवायें सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में वैक्सीन को कोई कमी नहीं है। प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही उनकी आवश्यकतानुसार और वैक्सीन वितरित की जायेंगी।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री