देहरादून
भाई वीर सिंह जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह साहित्य केंद्र, देहरादून और सिख विश्वकोश विभाग, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा 5-6 दिसंबर 2022 को 20 प्रीतम रोड, डालनवाला में दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल स. गुरमीत सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्य भाषण डॉ. जसपाल कौर कांग और विशेष भाषण डॉ. सुरजीत सिंह नारंग देंगे, इस सत्र की अध्यक्षता पंजाबी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अरविंद करेंगे। सेमिनार में चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, दिल्ली और देहरादून विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक ‘भाई वीर सिंह जी का पंजाबी और सिख साहित्य में योगदान’ विषय पर अपने शोध पत्र पढ़ेंगे। इस मौके पर 5 दिसंबर को शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
5 दिसंबर 1872 को अमृतसर में जन्मे भाई वीर सिंह जी को आधुनिक पंजाबी भाषा का जनक कहा जाता है, जिन्होंने अपने उपन्यासों, नाटकों, कविता, पवित्र इतिहास, संपादकीय नोट्स और संपादित कार्यों के माध्यम से लोगों के मन में पंजाबी और सिख साहित्य के लिए प्रेम पैदा किया। भाई वीर सिंह जी को उनके साहित्यिक योगदान के कारण ‘पद्म भूषण’ और अनेक सम्मानों से समय-समय पर विभूषित किया गया। देहरादून भाई वीर सिंह से जुड़ा हुआ है क्योंकि वे गर्मी के दिनों में अपने घर 20 प्रीतम रोड, डालनवाला में रहते थे और साहित्य की रचना करते थे।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण