हरिद्वार
हरिद्वार की जिला कारागार होली के रंगों और गीत संगीत से गुंजायमान हो गया इस दौरान जेल में बंद कैदियों ने जहां मनमोहक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति पेश की तो वही जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैदियों के साथ मिलकर जमकर होली खेली ताकि कैदियों को घर वालों की कमी महसूस ना हो। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
होली के त्यौहार पर जिला कारागार रोशनाबाद में भी जेल में बंद कैदियों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था इस दौरान जेल में बंद कैदियों के लिए रंग गुलाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस दौरान जेल में बंद कैदियों ने साथी कैदियों के समक्ष कई तरह के रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की जिस पर कैदी जमकर थिरके सभी कैदियों ने आपस में एक दूसरे को न केवल गुलाल लगाया बल्कि इस दौरान जेल स्टाफ ने भी कैदियों के साथ जमकर होली खेली जेल प्रबंधन द्वारा की गई इस तैयारी को देख कई कैदी भावविभोर हो गए।
क्या कहते हैं जेल अधीक्षक: जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि होली भाईचारे प्रेम और सौहार्द का त्योहार है और इसी मंशा से जेल में होली मिलन का आयोजन किया गया इस त्यौहार के माध्यम से कैदियों के बीच यदि किसी तरह की भी कट उतार रही होगी तो वह समाप्त हो गई होली खुशी और उल्लास का पर्व है लेकिन जेल में जो कैदी रहते थे वह इस पर्व पर उदास रहते थे कैदियों को खुशी प्रदान करने के लिए ही बीते साल से हमने जेल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करना शुरू किया है बीते साल की तरह इस बार भी इस कार्यक्रम का आयोजन कर हमने कैदियों की उदासी को दूर करने की कोशिश की इस आयोजन के बाद उनको यह महसूस नहीं होता कि वह अपने घर पर नहीं है यहां पर उनको पूरे एक परिवार का माहौल इस आयोजन से देने की कोशिश की गई है।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण