देहरादून
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 2 लाख 10 हजार के 8 चोरी के मोबाइलों के साथ दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों राजीव नगर स्थित मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान चोरी के मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था पूरे मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम गठित की जिसके चलते नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के राजीव नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया दोनों आरोपी शिवम और गौरव नशे के आदी होने के चलते दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था पूरे मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने मामले का खुलासा कर कहा कि दोनों नशे के आदी थे और जरूरत पूरी करने के लिए उनके द्वारा चोरी की गई और उनका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री