देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर आज का दिन मिला जुला रहा। जहाँ आज प्रदेश में संक्रमित मामलों में दो नए मरीजों का इजाफा हुआ, तो वहीं दो कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इसके बाद से प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 50 के आंकड़े को छू गई है। वहीं 28 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। यानि अब तक प्रदेश में ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 56 प्रतिशत का रहा है।
ये भी पढ़ें: देहरादून में महिला और ऋषिकेश में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव
आज ऋषिकेश और देहरादून में एक-एक मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं हरिद्वार जिले में 2 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कुल 22 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से भी प्रदेश के 13 जिलों में से केवल 3 जिलों में यह कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिनमें 15 देहरादून, 4 हरिद्वार और 3 नैनीताल जिले में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इन जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने
भारत की बात करें तो देशभर में अब तक कोरोना वायरस के कुल 26,917 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 826 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालाँकि इस भयानक वायरस से 5,914 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके बाद से अब तक ताजे आंकड़े के अनुसार देशभर में कुल 20,177 सक्रिय मामले हैं।
वहीं दुनिया की बात करें तो दुनियाभर में अब तक इस महामारी से कुल 29,38,308 लोग संक्रमित हुए है। साथ ही 2,03,797 लोगों की जान जा चुकी है। 8,41,515 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़े के अनुसार, अब दुनियाभर में कुल 18,92,996 सक्रिय मामले हैं।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री