देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखण्ड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव प्रवीण चावला आदि भी उपस्थित थे। जबकि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सदस्यों में माया प्रकाश भट्टा, विक्रम शाह आदि उपस्थित थे।

More Stories
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
प्रदेश में सहसपुर के ढ़ाकी गांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ, प्रदेश में एक माह तक चलेगा खेत बचाओ अभियान, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले -खेत बचेगा तो देश बचेगा