देहरादून
रूम टू रीड संस्था द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कारगी की 12वीं कक्षा की छात्राओं को परेड ग्राउण्ड के निकट स्थित आई.सी.आई.सी.आई फाउण्डेशन का भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई। छात्राओं को जानकारी दी गई कि कैसे सभी मुफ्त व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर एक स्थायी आजीविका कमाने में सफलता मिल सकती है। छात्राओं को सैलिंग स्कील व मैनेजमेंट स्कील आदि की भी जानकारी दी गई।
ज्ञातव्य है कि रूम टू रीड संस्था विगत काफी वर्षों से देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र एक अलग सफलता प्राप्त कर रही है। संस्था द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर रूम टू रीड से सविता नेगी, दीपा, पूनम जुयाल, शिक्षक दीप्ति गुंसाई, आईसीआईसीआई फाउण्डेश से अमित सिन्हा, बिशन सिंह, अमित डंगवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण