साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 14-09-26 को साइबर सेल देहरादून की टीम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, सुद्धोवाला, प्रेमनगर, उत्तराखण्ड में राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी दशा में अपने बैंक एकाउंट से संबंधित गोपनीय जानकारियों जैसे – ओटीपी, एटीएम पिन, क्यू आर कोड आदि को किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर न करने एवं सोशल मीडिया के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने की दशा में तत्काल इसकी सूचना निकटतम थाने, साइबर सेल एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर पर किये जाने संबंधी उपयोगी जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के सम्बंध में प्रशिक्षुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनकी जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उनकी भ्रांतियां को भी दूर किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी एवं किये जा रहे प्रयासों की उपस्थित प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

About Author

You may have missed

Share