पिथौरागढ़, 09 अक्टूबर।
मानवता की सेवा को संकल्पबद्ध जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नैतिक कार्यों के अतिरिक्त आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों को भी पूर्ण आत्मीयता से किया जा रहा है। 8 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती एक प्रसूता महिला को B+ ब्लड की अत्यन्त आवश्यकता है। सूचना पर आरक्षी प्रमोद जोशी एवं आरक्षी विजय अधिकारी द्वारा तुरन्त जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान कर मानवता का फर्ज पूरा किया।


More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन