संवाददाता
देहरादून, 20 दिसंबर।
गांधी शिल्प बाजार गुरु नानक इंटर कॉलेज रेसकोर्स में सोमवार को भी जमकर खरीदारी हुई। अन्य दिनों की भांति हस्तशिल्प के सामान की प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों ने हस्त निर्मित सामान की बढ़-चढ़कर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया।
मेले के आयोजक भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के प्रबन्धक अनिल चन्दोला ने बताया कि हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित सामग्री की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जिनमे कई प्रकार के ऊनी वस्त्र, खादी वस्त्र एवं ज्वेलरी, खाद्य सामग्री एवं जूट द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।

हस्तशिल्पयो द्वारा निर्मित वस्तुओं की जनता सराहना कर रही है। भारतवर्ष के सभी प्रदेशों के शिल्पकार अपने सामान की बिक्री कर रहे हैं। हस्तशिल्प मेले में आज मंच पर बच्चों ने नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसका आगंतुकों ने भरपूर आनंद उठाया।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील