देहरादून
रंगो के पर्व होली के शुभअवसर पर प्रदेश के कृषि एवम् कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली के रंगो की तरह हम सबके जीवन में ख़ुशिया आये। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
वही, अपने शासकीय आवास में होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये बीजेपी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता, शुभचिंतकों एवं परिजनों के संग हर्षोल्लास से मनाया। दोपहर में बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुँचे मंत्री जोशी ने होली के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। मंत्री ने सभी को गुलाल का टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। उसके बाद होली के गीत में सभी ने ठुमके लगाये।
इस अवसर पर निर्मला जोशी, नेहा जोशी, मयंक जोशी, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, वंश शर्मा, रोहित सनवाल, आकाश बाली, करुण दत्ता, कुलदीप शर्मा, राजेश राजोरिया, सुभाष भट्ट, मूरत राम शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी