ऋषिकेश
रामझूला में सांडो का कहर फिर से देखने को मिला जहां दो आवारा सांडो की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो लड़कियों की जान आफत में फंस गई। दुकान में रखें काफी सारे लेडिस पर्स और बैग लड़कियों के ऊपर गिर गया। लड़कियां सांडों के पैरों तले कूचलने से बच गई।
इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मार कर बाहर निकाला। इसके बाद लेडिस पर्स और बैग के बीच दबी लड़कियां दुकान से बाहर भाग गई जान बचाने के बाद सांडों का खौफ लड़कियों के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दिया।
लोगों ने बताया कि लड़कियों को मामूली खरोची आई है इस जानलेवा दुर्घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों का कहना है की शिकायत के बावजूद नगर पालिका सड़कों से आवारा सांडों को हटाने के लिए तैयार नहीं है जिसका खामियाजा लोगों को जान से भुगतना पड़ रहा है वही नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए काम किया जा रहा है।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी