चमोली
खबर चमोली जिले की गोपेश्वर मुख्यालय की है जहां नगर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा ने शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी तब गोपेश्वर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है।शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मेसेज भी भेजे हैं।
बताया गया कि आरोपित शिक्षक कुछ समय से छात्रा को स्कूल में ही परेशान कर रहा था।
। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाईल पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। बताया गया कि किशोरी को आरोपी शिक्षक बहाने से एक पार्क के पास ले गया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने विरोध कर स्वजनों को सूचना देकर शिक्षक की करतूत बतायी , मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षकके खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया है। पपुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की मामले में कार्यवाही करते हुते पोक्सो में मामला दर्ज करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक ट्यूशन सेंटर भी चलाता है ।घटना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुते पुलिस सतर्कता बनाये हुये है ।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण