देहरादून
आज दिनांक 21.8.2024 को इनाम पुत्र तासीन निवासी हसनपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा चौकी सभावाला थाना सहसपुर पर सूचना दी गई कि मलूकचंद हसनपुर के नीचे आसन नदी किनारे एक पुरुष शव उम्र करीब 45 वर्ष नग्न अवस्था में पड़ा है जो कि नदी के पानी में बहकर आया है, जिसके दाहिने हाथ पर टैटू बना है जिसमें दिल का निशान व उसके अंदर G.S. लिखा हुआ है, सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। शव की शिनाख्त हेतु सहसपुर पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा कंट्रोल रूम, मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त शव गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर उम्र 40 वर्ष का होना ज्ञात हुआ, जो कल रात अपने एक अन्य साथी के साथ कुठाल गेट स्थित पुरकल नदी में बह गया था जबकि मृतक का एक अन्य साथी सुरक्षित बच गया था। मृतक के परिजनों के द्वारा भी शव की शिनाख्त कर ली है, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।
*नाम पता मृतक*
1-गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर, उम्र 40 वर्ष

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी