देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु प्रभावी अभियान चलाने तथा बाजारों एवं दुकानों में निरीक्षण करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध करते हुए आस-पास के लोगों को भी इसके लिए लोगो को भी जागरूक करने को कहा। उन्होने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सिंगल यूज पाॅलीथीन के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही जब्तिकरण एवं अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
इसी क्रम में वसंत विहार क्षेत्र वार्ड नंबर 37 से नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर संजय बालू ने 32 किलो पॉलिथीन जब्त की साथ ही 4500 रूपए अर्थदण्ड वसूलते हुए संबंधितों को इसकी पुनरावृति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन