टिहरी गढ़वाल
थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में उतरकर टीम द्वारा युवक तक पहुंच बनाई गई ।
गौरतलब है कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास उक्त युवक नाम मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली , उम्र 29 वर्ष सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी ।
एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील